Aatm Jagruk Nari Smridh Bharat

1

वैसे तो हर इंसान की अपनी अपनी सोच और नज़रिया होता है, फिर भी मैं अपनी सोच, भावनाएं और अनुभव को अपने सामर्थ्य के अनुरूप कागज पर उकेर कर दस आसान तरीके आपके साथ साझा कर रही हूँ, जिनसे हमे खुद को पहचानने मे मदद मिलेगी। किस प्रकार हम अपने उदेश्य तक पहुँचे, कैसे अपनी ज़िंदगी को थोड़ा सरल तरीके से जिये, कैसे सुलझाए छोटी छोटी उलझनों को। बस इन्ही को मिलाकर ही तो मैंने अपनी पुस्तक ‘आत्म जागरूक नारी समृद्ध भारत’ लिखने का प्रयास किया है। आशा करती हूँ कि मेरे इस प्रयास से आप भी कुछ सीख पाएँगे तथा अपने जीवन मे कुछ सकारात्मक बदलाव भी कर पाएँगे।

मजबूत बन आगे बढ़
खुद को कम मत आंकना
घर की चारदिवारी से बाहर निकल
मुसीबतों का कर सामना
लड़खड़ाए बिना कदम बढ़ा
दुनिया को तेरा दम दिखा
नारी शक्ति को हथियार बना
जग में अपना नाम कमा

-डॉ. मीनू पूनिया (कवयित्री, लेखिका एवं बैंकर)

Aatm Jagruk Nari Smridh Bharat Aatm Jagruk Nari Smridh Bharat Aatm Jagruk Nari Smridh Bharat

Book Information’s

Author
ISBN
978-9387856257
Language
Hindi
Pages
100
Binding
Paperback
Genre
Self Help, Women Empowerment
Publish On
August, 2020
Publisher

About the Author

8 मई 1989 को हरियाणा के जिला भिवानी के गांव जूई खुर्द में जन्मीं डॉ. मीनू पूनिया मार्शल आर्ट की अन्तर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एवं राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम पूर्व सदस्य रह चुकीं है। वर्तमान में लेखिका सैन्ट्रल को ऑपरेटिव बैंक जयपुर, राजस्थान में सेवारत हैं। डॉ. मीनू पूनिया को वर्ल्ड रिकोर्ड यूनिर्वसिटी लंदन से डाॅक्टरेट की मानद उपाधि के साथ कई सम्मानित उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। जिनमें इण्डियाज ग्रेट लीडर अवार्ड 2018, रेड एफ.एम. 94.3 द्वारा सम्मानित, सशक्त नारी सम्मान 2019, विमेन ऑफ दी फ्यूचर अवार्ड 2019, अभिजना साहित्य सम्मान 2019, स्व. सुमित्रानंदन पंत स्मृति साहित्य सम्मान 2020, कोरोना वाॅरिर्यस सम्मान 2020, हार्वड मैडिकल स्कूल द्वारा आयोजित मैकेनिकल वैटिलेशन फोर कोविड-19 सर्टिफिकेट 2020 आदि प्रमुख है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Thanks for choosing to leave a comment. Please note that all comments are moderated according to our Comment Policy, and your email address will not be published. Please use your real name or a relevant display name, and avoid promotional content, spam, hate speech, abusive language, personal attacks, or misleading information. Let’s keep the conversation respectful, constructive, and meaningful.

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!