Khidki Khyalon Ki

0

जीवन में कई रंग है। हर रंग की अपनी कविता है। कभी यह गहरे ज़ख्मो की टीस से उपजती है, कभी प्रेम तरंगों की छुअन से, कभी आक्रोश से पैदा होती तो कभी कल्पना की गुदगुदी से उपजती है। खट्टी, मीठी और कभी तो तीखी बनती है “ज़ज़्बातों की मिश्री जब ख्यालात में घुलती है, सच कहती हूँ मेरी कविता तब ही बनती है।”

शब्दो मे एक असीम शक्ति औऱ जादू होता है। कुछ शब्द दुखी हृदय को शांत कर सकते है, मन मे ममता, वैराग्य, स्नेह औऱ जोश भर सकते है। वाणी में वो ताकत है जो आपकी मनोस्थिति औऱ कई बार तो पूरा व्यक्तित्व ही बदल कर रख देती है। निर्भर इस बात पर करता है कि आप उन्हें कितनी गहराई से पढ़ते है। जब कोई पूरे मन से लिखे औऱ पाठक भी उतनी ही एकाग्रता औऱ तल्लीनता से पढ़े तो लेखक और पाठक भाव के धरातल एक हो जाता है। दोनों एक ही भाव से गुजर कर एक ही अनुभूति में समा जाते है। इसलिए ‘खिड़की ख्यालों की ‘में संग्रहित कविताओं को मैं सुधि श्रोताओं को ही इस आशा और विश्वास के साथ सौंप रही हूँ कि इनमे उन्हें अपनी भावनाएं और अनुभूतियाँ ही मिलेगी।

-हरप्रीत कौर ‘प्रीत’ (लेखिका एवं कवयित्री)

Khidki Khyalon Ki Khidki Khyalon Ki Khidki Khyalon Ki

Book Information’s

Author
Harpreet Kaur ‘Preet’
ISBN
978-9387856257
Language
Hindi
Pages
80
Binding
Paperback
Genre
Poetry
Publish On
August, 2020
Publisher

About the Author

कवयित्री हरप्रीत कौर ‘प्रीत’ का जन्म पंजाब के जलालाबाद (पॅ) में हुआ। आपके पिता गुरदीप सिंह और माँ कवलजीत कौर है। आपने गणित में एम.एससी. तक शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात शिक्षा स्नातक की उपाधि पंजाब विश्वविद्यालय से प्राप्त की। पंजाबी और हिन्दी में लम्बे समय से लेखन कर रही हरप्रीत कौर ‘प्रीत’ मूलत कवयित्री हैं।
सम्प्रति : अध्यापन (शिक्षा निदेशालय, दिल्ली)
E-mail : harpreetkaurdung@gmail.com

No ratings yet. Be the first to rate!

Share Your Review

Thank you for sharing your thoughts on this book. Your review can help other readers discover the book and understand different perspectives on its content, themes, and reading experience. Please note that all comments are moderated according to our Comment Policy, and your email address will not be published. Please use your real name or a relevant display name, and avoid promotional content, spam, hate speech, abusive language, personal attacks, or misleading information. Let’s keep book discussions respectful, honest, constructive, and meaningful.

How would you rate this book? *

☆☆☆☆☆

Select a star to share your rating.

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!