
श्री बृजमोहन त्यागी जी का जन्म 28 जुलाई सन 1985 को एक सामान्य किसान परिवार में हुआ। आपके पिता श्री महेंद्र सिंह त्यागी जी तथा माताजी श्रीमती लक्ष्मी देवी त्यागी हैं। जिला धौलपुर के गांव मूसलपुर में आपकी प्रारम्भिक शिक्षा हुई तथा दसवीं तक की शिक्षा राजकीय विद्यालय, राजपुर में तथा 12 वीं आदर्श विद्या मंदिर, धौलपुर में हुई। आगे की शिक्षा स्वंयपाठी छात्र के रूप में स्नातकोत्तर महाविद्यालय धौलपुर से हुई। एम.ए. हिंदी साहित्य से तथा बी.एड. वी के त्यागी टी टी कॉलेज धौलपुर से हुई।
अपने प्रारम्भिक जीवन मे कठिनाइयों का सामना करते हुए 12 वीं के तुरंत बाद ही आप ने शिक्षण कार्य प्रारम्भ कर दिया। बाद में निजी विद्यालय का संचालन भी किया। वर्तमान में आप उज्जैन मध्यप्रदेश में एक निजी शिक्षण संस्थान में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं, और धार्मिक विचार होने के कारण आप भागवत एवं रामकथा भी करते हैं। आप के लेख और कविताएँ विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में भी छपते रहते हैं। आपकी अपनी पहली प्रकाशित पुस्तक ‘बृजकवितावली’ बहुत ही श्रेष्ठ और लोकप्रिय पुस्तक है।
जन्म दिनांक : 28 जुलाई 1985
जन्म स्थान : मूसलपुर, धौलपुर (राजस्थान)
पिता : श्री महेंद्र सिंह त्यागी जी
माता : श्रीमती लक्ष्मी देवी त्यागी जी
शिक्षा : स्नातकोत्तर (हिंदी साहित्य) एवं बी.एड
कार्य : निजी शिक्षण संस्थान में प्राचार्य के पद पर
लेखन विधा : कविता, लघु कथा, कहानियां, लेख, निबंध इत्यादि
साझा कृतियां
- पंचरतन (साझा संग्रह)
- जन्मदात्री मां (साझा संग्रह)
- अनुभूति (साझा संग्रह)
- कहानियां (साझा संग्रह)
- जिद जीत की (साझा संग्रह)
- अनामिका (साझा काव्य संग्रह)
- इंद्रधनुष (साझा संग्रह)
Have you read books published by this author? We’d love to hear about your reading experience. Whether it’s about the characters, content, or narrative of the book — your honest feedback can help fellow readers make confident, informed choices. Together, let’s build a more transparent and supportive readers’ community.
Disclaimer : Published profile data of the author has been collected from various sources including publicly available content, or may have been provided by the respective author or their publisher. Although the AuthorsWiki team strives to maintain accuracy, we hold no responsibility for the accuracy of this data. If you want to amend or update information in this profile, you can refer to our Amendments and Updates Policy, while authors looking to verify their profile can refer to our Author Profile Verification Policy.
Get your FREE Author Profile published on AuthorsWiki, just like this one! No cost. No hassle. Just your voice, your story, your identity, live on the web. Claim your space today! You can submit your profile here for free.














